खबरे |

खबरे |

मन की बात का 100वां एपिसोड एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा
Published : Apr 28, 2023, 5:18 pm IST
Updated : Apr 28, 2023, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Mann Ki Baat's 100th episode will be celebrated as a celebration
Mann Ki Baat's 100th episode will be celebrated as a celebration

रांची के 78 सामाजिक धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं से सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने की अपील की

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने आज महेश्वरी धर्मशाला में प्रधानमंत्री के मन की बात के100 वां एपिसोड जो 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रसारित होगा इसी के निमित्त  एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा यह   देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है प्रधानमंत्री जी के मन की बात देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक है रविवार को देश के सभी 146 करोड़ों देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वां एपिसोड को उत्सव के रूप में मनाएंगे यह देश के लिए गौरव का क्षण होगा प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हैं वह मन की बात में जनता के मन की बात करते हैं चाहे वह किसान हो' युवा हो, गृहणी हो, पर्यावरण हो, जैविक खेती हो, या देश के छोटे-छोटे शहरों में जो लोग समाज के लिए कार्य कर रहे हैं वैसे लोगों से प्रधानमंत्री जी के मन की बात में उनसे बात करना उन को प्रोत्साहित करना उनके किए गए कार्य को बताना यह अपने आप में बड़ी बात है जल संरक्षण, स्वच्छता ,बेटियों के संरक्षण, सर्वधन जैसे कार्यक्रमों को नई दिशा मिली है इन कार्यक्रम के माध्यम से देश में सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

देश के खिलाड़ी हो या उधमी उनके साथ संवाद स्थापित कर उनसे रूबरू होना उनका हाल लेना उनक हौसला अफजाई करते हैं उन्हें प्रेरणा देने का काम करते हैं प्रधानमंत्री जी ने हमेशा से राजनीति को समाज की सेवा का माध्यम माना है इसी दिशा में कार्य करने के लिए उन्होंने हम सबों को प्रेरित किया है कोरोना काल में सेवा देने वाले लोग परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले बच्चे समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन करने वाले लोग छोटे-छोटे उद्योग खड़ा करने वाले युवा के बीच प्रधानमंत्री जी संवाद स्थापित कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है प्रधानमंत्री हमारी संस्कृति लोक परंपरा भाषा प्रेरणादायक कहानी देश के मनाए जाने वाले त्योहार उनके पीछे के उद्देश्य को देश के लोगों से  अवगत कराया है। सांसद सेठ ने कहा या कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का कार्यक्रम है उन्होंने समाज के सभी धार्मिक सामाजिक एवं रांची के प्रमुख संस्थाओं से अपील करते हुए रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात को उत्सव के रूप में मनाते हुए सुनने की अपील की

आज के इस प्रेस वार्ता में रांची के 78 प्रमुख संस्था के लोगों ने भाग लिया जिसमें महेश्वरी सभा अग्रवाल सभा ब्राह्मण सभा मारवाड़ी युवा मंच रांची थोक वस्त्र विक्रेता संघ चडरी सरना समिति झारखंड साहित्य मंच गौशाला न्याय समिति  महावीर मंडल  रांची दुर्गा पूजा समिति  महावीर मंडल डोरंडा पंजाबी हिंदू बिरादरी विश्व हिंदू परिषद कॉस्मो क्लब सिंगार समिति  गुजराती समाज झारखंड ट्रक मालिक संघ इब्राहिमियां मोहर्रम कमेटी सहित 78 संस्था के लोग शामिल थे आज के इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पद्मश्री मुकुंद नायक प्रेम मित्तल मुनचुन राय चंद्रकांत रायपुर कुणाल अजमानी अशोक चौधरी नकुल तिर्की मुकेश काबरा अशोक पुरोहित नरेश पाहन मोहम्मद रब्बानी रोशनी खलखो कैलाश केसरी सुरेश अग्रवाल प्रदीप राजगढ़िया पुष्पा सहाय बुब्ला दा जवाहर तनेजा अशोक नर्सरिया किशन साहू गोवर्धन बड़ोदिया अरुण बुधिया बिंदुल वर्मा अजीत भगत अशोक पुरोहित रविंद्र मोदी रवि मुंडा सदानंद सिंह यादव कुंदन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM