खबरे |

खबरे |

पंजाब में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरु, कौन मारेगा बाजी
Published : May 10, 2023, 10:46 am IST
Updated : May 10, 2023, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी।

जालंधर:  पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह शुरू हो गया, जहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपाऔर शिरोमणि अकाली दल के बीच मुकाबला माना जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि जालंधर संसदीय क्षेत्र में सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

क्षेत्र में कुल 16,21,800 मतदाता हैं जिनमें 41 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव मैदान में कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें चार महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी।

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा (सुरक्षित) सीट खाली हो गई थी। चौधरी को इस साल जनवरी में जिले के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।इस सीट पर कांग्रेस से दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर, कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में आए पूर्व विधायक सुशील रिंकू और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए दलित सिख इंद्र इकबाल सिंह मैदान में हैं।

अकाली दल ने अपने दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी को प्रत्याशी बनाया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को उपचुनाव में जीत हासिल करने और लोकसभा में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने की उम्मीद है।

मार्च 2022 में प्रचंड बहुमत से पंजाब की सत्ता में आई ‘आप’ को तीन महीने बाद ही संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था इसलिए उसके लिए यह चुनाव और अहम हो गया है।

सभी पार्टियों ने पूरी ताकत से प्रचार किया था और आज एक पार्टी की किस्मत का फैसला होगा. वोटों का नतीजा 13 मई को आएगा और उसी दिन पता चलेगा कि किसकी मेहनत काम आई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM