खबरे |

खबरे |

PSEB Result News: PSEB ने 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, जानें किसने किया TOP
Published : Apr 30, 2024, 5:26 pm IST
Updated : Apr 30, 2024, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
PSEB declared results of class 8th and 12th News in hindi
PSEB declared results of class 8th and 12th News in hindi

संगरूर के अरमानदीप सिंह ने 99.50 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

PSEB Result News In Hindi: 8वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आज शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षा 8 और 12 के छात्रों के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की।

8वीं कक्षा के परिणाम

8वीं कक्षा में बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर ने 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अमृतसर की गुरलीन कौर ने 99.67 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. संगरूर के अरमानदीप सिंह ने 99.50 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

.

12वीं कक्षा के नतीजे

इस बार 12वीं क्लास में लड़कों ने बाजी मारी है. पहले तीन स्थान पर लड़के रहे हैं. एकमप्रीत सिंह (लुधियाना) ने 100% अंकों के साथ पहला स्थान, रविउदय सिंह (श्री मुक्तसर साहिब) ने 100% अंकों के साथ दूसरा और अश्वनी (बठिंडा) ने 99.80% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.04 प्रतिशत रहा। जबकि जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत में अमृतसर जिला 97.27 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा है।

.

पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं रिजल्ट 2024 को लेकर बोर्ड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. पीएसईबी द्वारा मंगलवार को औपचारिक घोषणा के बाद छात्र और अभिभावक अगले दिन यानी 1 मई को नतीजे देख सकेंगे। नतीजों के लिए ऑनलाइन लिंक आगामी 1 मई को सक्रिय कर दिया जाएगा।

यह लिंक पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर परिणाम अनुभाग में सक्रिय हो जाएगा। छात्र इस लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें कि पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। वहीं आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। दोनों परीक्षाओं के नतीजे आज घोषित किये जा रहे हैं।

(For more news apart from India PSEB declared results of class 8th and 12th news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM