खबरे |

खबरे |

दुबई की फ्लाइट में एयरहोस्टेस से छेड़छाड़: शराब पीकर किया हंगामा, अमृतसर लैंड होते ही यात्री गिरफ्तार
Published : May 15, 2023, 11:01 am IST
Updated : May 15, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अमृतसर: दुबई से इंडिगो की फ्लाइट जैसे ही अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची, एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार यात्री की पहचान जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है. सुरक्षा प्रबंधक की शिकायत के बाद थाना राजासांसी थाना पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना दुबई से अमृतसर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 1428 में हुई. दुबई से आए इस फ्लाइट में राजिंदर सिंह भी बैठे थे। उसने फ्लाइट में शराब पीना शुरू कर दिया। अधिक सेवन के कारण राजिंदर सिंह आपा खो बैठा।

इंडिगो एयरलाइंस के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उड़ान के दौरान यात्री ने शराब पीकर महिला चालक दल की सदस्य से छेड़छाड़ की और जोर से चिल्लाया भी।

पुलिस ने सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की। यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM