खबरे |

खबरे |

उप्र : व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर की हत्या
Published : Mar 1, 2023, 3:03 pm IST
Updated : Mar 1, 2023, 3:03 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Man stabbed to death with sharp weapon
UP: Man stabbed to death with sharp weapon

अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गयी।

अलीगढ़ :  अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि रोरावर थाना क्षेत्र के महफूजपुर निवासी नूरुल हसन (52) की मंगलवार देर रात चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी गयी।

सिंह के मुताबिक, हसन के बेटे अली ने बताया कि शरीफ नामक व्यक्ति ने उसके पिता को शराब पीने के लिये बुलाया था। वह भी अपने पिता के साथ मौके पर गया था। बाद में दो और लोग भी आकर शराब पीने लगे। थोड़ी देर बाद शरीफ ने अली से वहां से जाने को कहा।

अली ने कहा कि शोर सुनकर जब वह लौटकर आया तो अपने पिता का खून से लथपथ शव पाया। उसकी किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या की गयी थी।

उसने बताया कि शरीफ और उसके दोनों साथी मौके पर नहीं मिले। शरीफ की उसके परिवार से पुरानी जान-पहचान थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नूरुल हसन पुलिस का मुखबिर था। सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की तीन टीम गठित करके शरीफ और उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM