खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : जेल में पति पत्नी ने खाया ‘जहरीला पदार्थ’ ,पत्नी की मौत
Published : Dec 1, 2022, 11:55 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 11:55 am IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Husband and wife ate 'poisonous substance' in jail, wife died
Uttar Pradesh: Husband and wife ate 'poisonous substance' in jail, wife died

दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां नीलम साहनी की उपचार के दौरान बुधवार रात मौत हो गई

बलिया (उत्तर प्रदेश) : यहां जिला जेल में एक कैदी और उससे मिलने आई उसकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे महिला की मौत हो गई और कैदी की तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि जिला कारागार में बुधवार को सूरज साहनी (25) और उसकी पत्नी नीलम साहनी (23) ने विषाक्त बिस्कुट का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई और दोनों अचेत हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां नीलम साहनी की उपचार के दौरान बुधवार रात मौत हो गई जबकि सूरज साहनी को गंभीर स्थिति में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सूरज साहनी ने मामूली विवाद पर अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। उसे सात जून, 2021 को गिरफ्तार किया गया और तब से वह न्यायिक हिरासत में है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM