खबरे |

खबरे |

UP News: डॉक्टर ने नवजात बच्ची को धूप में रखने की दी सलाह, कुछ देर बाद हुई मासूम की मौत
Published : May 16, 2024, 4:49 pm IST
Updated : May 16, 2024, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
doctor advised to keep newborn girl in sunlight girl died up news
doctor advised to keep newborn girl in sunlight girl died up news

बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गया.

UP News:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां धूप में रहने से 5 दिन की बच्ची की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को धूप में रखा गया था. बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गया. फिलहाल सीएमओ के निर्देश पर निजी अस्पताल को सील कर दिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला मैनपुरी के घिरौर थाना क्षेत्र का है. यहां के भुगई गांव निवासी विमलेश कुमार की पत्नी रीता ने पांच दिन पहले शहर के राधारमण रोड स्थित साईं हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को कुछ परेशानी थी इसलिए अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची को आधे घंटे तक धूप में रखने की सलाह दी.

परिजनों के मुताबिक, उन्होंने मासूम बच्ची को करीब 11:30 बजे धूप सेंकने के लिए अस्पताल की छत पर रखा, लेकिन धूप इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बच्ची की हालत बिगड़ गई. करीब 12 बजे परिवार के लोग उसे धूप से उठाकर नीचे लाए, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई।

Malaika Arora: ये कब हुआ? सरोगेसी के जरिए दूसरे बच्चे की मां बनी मलाइका अरोड़ा? जानें सच

बच्ची की मौत से नाराज परिजनों ने जब विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए. आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने मृतक बच्ची की मां को भी बाहर निकाल दिया. फिलहाल पीड़ित परिवार की शिकायत पर मैनपुरी के सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने टीम भेजकर अस्पताल को सील कर दिया है और पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

इसके साथ ही यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मासूम बच्ची की मौत का असली कारण तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन जन्म के कुछ दिन बाद ही अपनी बच्ची को खोने वाले दंपत्ति का बुरा हाल है।

(For more news apart from doctor advised to keep newborn girl in sunlight girl died up news , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: up news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM