खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections news: मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने भरा नामांकन, सामने आई तस्वीरें

By : DISHANT

Published : Apr 2, 2024, 12:07 pm IST
Updated : Apr 2, 2024, 12:35 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP candidate from Meerut Arun Govil filed nomination news in hindi
BJP candidate from Meerut Arun Govil filed nomination news in hindi

भाजपा उम्मीदवार और दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा गोविल ने उनके नामांकन दाखिल करने से पहले उनकी आरती की।

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections news: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं बीते दिनों प्रदेश में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी शंखनाद कर कार्यकर्ताओं और जनता के साथ संवाद किया था।

वहीं आज मेरठ से भाजपा उम्मीदवार और दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा गोविल ने उनके नामांकन दाखिल करने से पहले उनकी आरती की। उनके आवास से सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते है कि अरुण गोविल इस दौरान अपने नामांकन से पहले अपने परिवार के साथ नजर आए।

जहां पूजा अर्चना करने के बाद वे अपने नामांकन के लिए निकले वहीं उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल ने उनके नामांकन दाखिल करने से पहले उनकी आरती कर तिलक लगाया।

गौर हो कि बीते दिनों अरुण गोविल ने इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने जीत के बाद लोगों की सेवा करने की बात भी कही थी। ऐसे में आज वे अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे है।

(For more news apart from BJP candidate from Meerut Arun Govil filed nomination news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Uttar Pradesh, Meerut

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM