खबरे |

खबरे |

UP Crime: देवरिया में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या
Published : Oct 2, 2023, 1:59 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 1:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Six people, including five members of the same family, murdered in Deoria over land dispute.
Six people, including five members of the same family, murdered in Deoria over land dispute.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

देवरिया (उप्र):  उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आज सुूबह एक खौफनाक मंजर देखने को मिला.  जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर  एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा. 

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले आज ही सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव (50) की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। 

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दुबे सहित पांच लोग मारे गए।  दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM