खबरे |

खबरे |

उप्रः पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को लगी गोली, गिरफ्तार
Published : Oct 4, 2023, 12:31 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
 Representative pic
Representative pic

पुलिस दल ने जब गौ तस्करों का पीछा किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं।

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस को कुछ गौ तस्करों के इंचौली से खरदौनी जाने वाले मार्ग पर गौकशी करने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक टीम ने मौके पर छापा मारा।

सजवाण के मुताबिक, पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद पांच गौ तस्करों ने भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने जब गौ तस्करों का पीछा किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं।

सजवाण के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सजवाण के मुताबिक, घायल गौ तस्करों की पहचान लिसाडी गेट निवासी इरफान और अरशद के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 315 बोर के दो तंमचे, पांच कारतूस, तीन जीवित गायें और पशु वध के उपकरण बरामद हुए हैं।

Location: India, Uttar Pradesh, Meerut

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM