खबरे |

खबरे |

नोएडा में शिक्षिका से बलात्कार करने का आरोपी स्कूल मालिक गिरफ्तार
Published : Oct 5, 2023, 2:02 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 3:43 pm IST
SHARE ARTICLE
School owner accused of raping teacher in Noida arrested
School owner accused of raping teacher in Noida arrested

महिला ने कहा कि आरोपी ने उसके बेटे और पति की हत्या करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा।

नोएडा (उप्र) : बीटा-दो थाना क्षेत्र में शिक्षिका से बलात्कार करने के आरोपी स्कूल के मालिक को पुलिस ने बुधवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि 29 सितंबर को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके स्कूल के मालिक मोहित नागर ने स्कूल परिसर में उससे बलात्कार किया। महिला ने कहा कि आरोपी ने उसके बेटे और पति की हत्या करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि पीड़िता का आरोप है कि मोहित छह महीने से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM