खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश में दो पुलिस अधीक्षकों समेत छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Published : Dec 7, 2022, 1:28 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Six IPS officers including two Superintendents of Police transferred in Uttar Pradesh
Six IPS officers including two Superintendents of Police transferred in Uttar Pradesh

अग्निशमन सेवा मुख्यालय लखनऊ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक आकाश कुलहरि को प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त पद पर नयी तैनाती दी गयी है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निशमन सेवा मुख्यालय लखनऊ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक आकाश कुलहरि को प्रयागराज के अपर पुलिस आयुक्त पद पर नयी तैनाती दी गयी है। उनके स्थान पर दूरसंचार विभाग में उपमहानिरीक्षक जुगल किशोर को अग्निशमन सेवा मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त पद पर नयी तैनाती दी गयी है। उनके स्थान पर चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा-द्वितीय को पीलीभीत भेजा गया है।

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात रहीं वृंदा शुक्ला को चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। यातायात निदेशालय में तैनात पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह को रेलवे में पुलिस अधीक्षक पद पर प्रयागराज भेजा गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM