खबरे |

खबरे |

UP Crime News:दरिंदगी की हदें पार! किशोरी को अगवा कर 20 दिनों तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Published : Sep 8, 2023, 6:38 pm IST
Updated : Sep 8, 2023, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि कुंदन उसे अगवा कर दिल्ली ले गया और करीब बीस दिनों...

बलिया (उप्र): बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से अगवा कर दिल्ली ले जाने और करीब बीस दिनों तक बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी को गत 17 अगस्त को मझौली गांव के निवासी कुंदन कुमार पासवान (21) ने अगवा कर लिया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर कुंदन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कपूर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार (सात सितंबर) को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि कुंदन उसे अगवा कर दिल्ली ले गया और करीब बीस दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसएचओ ने कहा कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) (दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुंदन को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के शंकरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM