खबरे |

खबरे |

नोएडा: टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
Published : Sep 9, 2023, 10:00 am IST
Updated : Sep 9, 2023, 10:00 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

नोएडा (उप्र) : ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले के खैरपुर गुर्जर गांव में स्थित एक बड़े टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार रात को भीषण लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को इसने अपनी आगोश में ले लिया और दूर से ही इसकी लपटें दिखाई दे रही थी।   इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।  सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव में गोदाम में आग लगने की सूचना शुक्रवार रात करीब 10 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

 दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चौबे ने बताया कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM