खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh Accident news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क हादसा, बिहार के 6 लोगों की मौत
Published : Mar 10, 2024, 11:49 am IST
Updated : Mar 10, 2024, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
Road accident in Jaunpur, Uttar Pradesh, 6 people from Bihar died news in hindi
Road accident in Jaunpur, Uttar Pradesh, 6 people from Bihar died news in hindi

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh Road Accident news: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सड़क हादसा पेश आया। जहां हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बिहार के एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार प्रयागराज की ओर जा रही थी की तभी देर रात करीब ढाई बजे गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में करजग-केराकत मार्ग पर ये हादसा पेश आया। वहीं इस दौरान कई अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हो गए थे। जिनका वाराणसी में इलाज जारी है।

वहीं हादसे के बाद मृतकों की पहचान गजधर शर्मा और उनके बेटे अनीश शर्मा के रूप में की गई है।  वहीं 57 वर्षीय जवाहर शर्मा और उनका 17 वर्षीय बेटा, सोनम और रिंकू, सभी इस हादसे में अपनी जान गवा बैठे। वहीं ये सभी लोग बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। ऐसे में जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की किन कारणों के चलते ये हादसा पेश आया।

 (For more news apart from  Uttar Pradesh Road accident in Jaunpur, 6 people from Bihar died News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Sasaram

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM