खबरे |

खबरे |

UP Crime: लिव-इन पार्टनर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Published : Oct 10, 2023, 3:52 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुठभेड़ में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा : लिव-इन पार्टनर पर चाकू से 12 से अधिक बार वार कर उसकी हत्या का प्रयास करने वाले युवक को फेस-दो थाना पुलिस ने मंगलवार को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।  मुठभेड़ में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हृदेश कठेरिया के मुताबिक, कानपुर की मूल निवासी महिला कुछ समय पहले अपने पति को छोड़कर नोएडा आ गई थी और सेक्टर-93 में रहने लगी थी। महिला की मुलाकात टैक्सी चालक अमर से हुई, जो बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच अतरंग संबंध बने और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।  टैक्सी चालक की उम्र 24 साल है, जबकि उसकी लिव-इन पार्टनर की 19 साल की एक बेटी और 15 साल का एक बेटा है।

कठेरिया के मुताबिक, महिला और अमर के बीच सोमवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद अमर ने महिला की हत्या की नीयत से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को एक मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए पुलिस अमर को सेक्टर-93 ले गई, जहां आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और गोलीबारी कर भगाने का प्रयास किया।.

कठेरिया के मुताबिक, पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM