खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: महोबा में खनन के दौरान गिरा पहाड़ी का एक हिस्सा, चार मजदूरों की मौत
Published : Mar 12, 2024, 6:35 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 6:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Four workers died after being buried under a part of a hill in Mahoba UP News In Hindi
Four workers died after being buried under a part of a hill in Mahoba UP News In Hindi

मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में मंगलवार को खनन कर रहे मजदूरों के ऊपर पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया, जिससे उसमें दब कर चार श्रमिकों की मौत हो गयी। महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सत्यम ने मीडिया को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कबरई में खनन के दौरान एक पहाड़ गिर जाने से चार मजदूरों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

एएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रेमचंद्र कुशवाहा (19), रामफूल (32), राममिलन कुशवाहा (35) और कुलदीप रैकवार (20) के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए महोबा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इसके पहले कबरई के थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने बताया था, ‘‘महोबा में एक पहाड़ी पर खनन कर रहे दो मजदूरों पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से मौत हो गई।’’

(For more news apart from Four workers died after being buried under a part of a hill in Mahoba UP News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM