खबरे |

खबरे |

चित्रकूट : व्यक्ति ने पहले की अपनी पत्नी और बेटी की हत्या, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी
Published : Mar 14, 2023, 2:15 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 2:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Chitrakoot: Man killed his first wife and daughter, then committed suicide himself
Chitrakoot: Man killed his first wife and daughter, then committed suicide himself

मामले की जांच की जा रही है।

चित्रकूट (उप्र) : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में एक व्यक्ति ने बंदूक से गोली मारकर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। चित्रकूट जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दोपहर में सेमरदहा गांव में नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू (40) ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी प्रमिला उर्फ सीमा (36) और बेटी खुशी (17) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस उसे खोज रही थी। इसी दौरान मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि पिपरहापुरवा के जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका है। एएसपी ने बताया कि शव की पहचान नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM