खबरे |

खबरे |

उप्र: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत
Published : Mar 14, 2023, 2:05 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Horrific road accident on Lucknow-Agra Expressway, five people died
UP: Horrific road accident on Lucknow-Agra Expressway, five people died

हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद में नसीरपुर के पास हुआ।

फिरोजाबाद (उप्र) : फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) पर मंगलवार (14 मार्च) को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें  पांच लोगों की मौत हो गई  और कई लोग घायल हुए है.

 बताया गया है कि हादसा जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुआ . सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोरखपुर से आ रही एक फोर्ड जीप सड़क के किनारे खड़ी थी। उसकी सवारियों में से कुछ लघुशंका के लिए उतरी थीं। उसी बीच, लखनऊ से आंबेडकर नगर जा रही एक इको कार ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार हादसे में जीप में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई । मृतकों की पहचान 40 वर्षीय बाबूलाल (निवासी सुजानगढ़), 43 वर्षीय नेमीचंद, 38 वर्षीय कैलाश, 37 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में, जीप में सवार सात अन्य यात्री घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार में सवार 35 वर्षीय मिथिलेश गुप्ता की मौके पर मौत हो गई उसके दो सहयात्री घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सुजानगढ़ निवासी कुछ लोग एक फोर्स गाड़ी से गोरखपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तब ही यह भयानक हादसा हो गया. 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM