खबरे |

खबरे |

नोएडा में लिफ्ट हादसा : घायल हुए चार और श्रमिकों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर हुई आठ
Published : Sep 16, 2023, 1:23 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo-pti
photo-pti

इस मामले में बिसरख पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां आम्रपाली ग्रुप की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट 80 फीट की ऊंचाई से गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। वहीं अब घायल हुए चार और श्रमिकों की शनिवार को मौत हो गई, जिससे हादसे में जान गंवाने लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

 लिफ्ट जब टूटकर 14वीं मंजिल से नीचे गिरी, तब उसमें नौ लोग मौजूद थे। लंबे समय से अटकी इस परियोजना को सरकारी कंपनी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) पूरा कर रही है।

जिला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘शुक्रवार को हुए हादसे के बाद चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहीं, पांच श्रमिकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें से चार और लोगों ने शनिवार को दम तोड़ दिया, जबकि एक श्रमिक का उपचार जारी है।’’ पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में घायल सभी मजदूरों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बिपोत मंडल (45), अरुण दाती मंडल (40), इश्तियाक अली (23) और आरिस खान (22 वर्ष) की शुक्रवार को मौत हो गई थी।

प्रवक्ता के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल मान अली (22), मोहम्मद अली खान (18), अरबाज (22) और कुलदीप पाल (20) ने भी बाद में दम तोड़ दिया, जबकि कैफ (21) की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रवक्ता के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठेकेदार ने परियोजना के अधिकारियों को पहले बताया था की लिफ्ट में कुछ गड़बड़ी है, बावजूद इसके लिफ्ट ठीक नहीं कराई गई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में बिसरख पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM