खबरे |

खबरे |

गैंगरेप पीड़िता के घर में आरोपियों ने लगाया आग,पीड़ित बोली- जमानत पर छूटे, बना रहे थे समझौते का दबाव
Published : Apr 18, 2023, 7:13 pm IST
Updated : Apr 18, 2023, 7:13 pm IST
SHARE ARTICLE
The accused set fire to the gangrape victim's house, the victim was released on bail, was pressurizing the settlement
The accused set fire to the gangrape victim's house, the victim was released on bail, was pressurizing the settlement

13 फरवरी 2022 को 13 साल की नाबालिग लड़की से गांव के ही 5 युवकों ने रेप किया था।

उन्नाव ; उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़ित के घर में आरोपियों ने आग आग लगा दी, जिससे दो बच्चे  झुलस गए। इसमें एक बच्चा 7 महीने का और दूसरी बच्ची 2 महीने की है।  बच्चों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। वहीं पीड़ित और उसकी मां का इलाज उन्नाव के जिला अस्पताल में चल रहा है।मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित और उसकी मां  ने  आरोप लगाया है कि आरोपी गैंगरेप करने वाले मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। हमने बात नहीं मानी तो गाली-गलौज करने लगे और हमे डंडों से  पीटा । इसके बाद घर में आग लगा दी। बता दें कि  घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है।

बता दें कि 13 फरवरी 2022 को 13 साल की नाबालिग लड़की से गांव के ही 5 युवकों ने रेप किया था। इसके बाद वह गर्भवती हो गई थी और 7 महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। मामले में  3 आरोपियों अमन, अरुण और सतीश को जेल भेजा गया था।

वो अब वे एक महीने से जमानत पर हैं। पीड़िता की मां ने बताया,सोमवार शाम को आरोपी अमन व सतीश अपने 2 अन्य साथियों के साथ मेरे घर आए। सभी रेप के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। हमने उनकी बात नहीं मानी तो हत्या करने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने बड्ड में घर में आग में लगा दी। जिसमे दो बच्चे झुलस गए। 

आरोपी रोशन, सतीश, रंजीत, राज बहादुर, चंदन , सुखदीन और अमन डोम पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Unnao

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM