खबरे |

खबरे |

नोएडा : शख्स ने भाई के साथ मिलकर अपने लिवइन पाटर्नर को उतारा मौत के घाट
Published : Sep 21, 2023, 3:24 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Noida: A man along with his brother killed his live-in partner.
Noida: A man along with his brother killed his live-in partner.

पुलिस ने दोनों भाइयों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा (उप्र): नोएडा के सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है.  यहां एक शख्स ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने लिवइन पाटर्नर की हत्या कर दी और उसके शव को फैंक दिया. पुलिस ने दोनों भाइयों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मलकपुर गांव में रहने वाली सीमा 11 सितंबर से अपने घर से लापता थी। उसकी बहन ने 17 सितंबर को उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट थाना सूरजपुर में दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने दीपांशु तथा सुधांशु नामक दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों ने सीमा की 11 सितंबर की हत्या कर शव को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि सीमा की बहन ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की।

जानें मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुधांशु तथा दीपांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सुधांशु दो साल से सीमा के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों को एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन सुधांशु ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों की नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि सुधांशु के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इस बात का पता चलने पर सीमा ने सुधांशु से लड़ाई की जिसके बाद सुधांशु और उसके भाई दीपांशु ने सीमा को मारने की साजिश रची और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM