खबरे |

खबरे |

उप्र: चार साल बाद अपने परिवार से मिला लापता हुआ बच्चा
Published : Feb 23, 2023, 11:01 am IST
Updated : Feb 23, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Missing child reunited with his family after four years
UP: Missing child reunited with his family after four years

उन्होंने बताया कि बच्चा बोलने में अक्षम है, इसलिए उसका पता लगाने में काफी मुश्किलें आईं।

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से लापता हुआ बच्चा चार साल बाद अपने परिवार से मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस को अगस्त, 2019 में लापता हुआ यह बच्चा मंगलवार को मिला। जब बच्चा लापता हुआ था, उस समय उसकी उम्र छह साल थी।= वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बच्चे के लापता होने के दिन ही कुवरसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि बच्चा बोलने में अक्षम है, इसलिए उसका पता लगाने में काफी मुश्किलें आईं।

उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उसे खोजने का प्रयास जारी रखा और पिछले कुछ सप्ताह में अलीगढ़ पुलिस ने बच्चे को ढूंढने का फिर से प्रयास शुरू किया और पड़ोस के सभी जिलों में बच्चे की तस्वीर वाला गुमशुदगी का पर्चा बांटा।

उन्होंने बताया कि अंततः कुछ दिन पहले पुलिस को फिरोजाबाद जिले में एक अनाथालय से कुछ जानकारी मिली।

नैथानी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में बच्चे के माता-पिता पुलिस दल के साथ फिरोजाबाद गए और बच्चे के जन्मजात निशान की मदद से उसकी पहचान की। यह परिवार मंगलवार को अपने बच्चे से मिल सका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस दल को 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM