खबरे |

खबरे |

बरेली में 27 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Published : Feb 24, 2023, 11:54 am IST
Updated : Feb 24, 2023, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
Fake currency worth Rs 27 lakh recovered in Bareilly, three smugglers arrested
Fake currency worth Rs 27 lakh recovered in Bareilly, three smugglers arrested

इनके चार साथी फरार हो गए।

बरेली (उप्र) : उत्तर प्रदेश के कई जिलों और उत्तराखंड तथा दिल्‍ली में जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 27 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की मेरठ और बरेली इकाई तथा भोजीपुरा पुलिस के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार शाम भरपरा खजुरिया गांव के बंद पड़े ईंट के भट्टे पर छापा मारकर 27 लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद की गयी और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान सद्दाम हुसैन, गुरनाम सिंह और हरबंस सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इनके चार साथी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में भोजीपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM