खबरे |

खबरे |

UP Lok Sabha Election 2024 Voting: यूपी में मतदाताओं में उत्‍साह, आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.31 फीसदी मतदान
Published : Apr 26, 2024, 12:12 pm IST
Updated : Apr 26, 2024, 12:12 pm IST
SHARE ARTICLE
UP Lok Sabha Election 2024 24.31 percent voting till 11 am on eight seats in UP bjp samajwadi party congress
UP Lok Sabha Election 2024 24.31 percent voting till 11 am on eight seats in UP bjp samajwadi party congress

, सुबह 11 बजे तक अलीगढ़ में 24.42 फीसदी, अमरोहा में 28.45 फीसदी मतदान.

UP Lok Sabha Election 2024 Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। दूसरे चरण में आज अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक अलीगढ़ में 24.42 फीसदी, अमरोहा में 28.45 फीसदी, बागपत में 22.74 फीसदी, बुलंदशहर में 23.43 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 24.26 फीसदी, गाजियाबाद में 23.19 फीसदी, मथुरा में 23.07 फीसदी और मेरठ में 25.67 फीसदी मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने बताया कि द्वितीय चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं।

रिनवा ने बताया कि संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में तथा सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 13 राज्यों में मतदान जारी, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़, निर्मला सीतारमण ने डाला वोट

दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में ‘‘रामायण’’ धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल (मेरठ), अभिनेत्री हेमा मालिनी (मथुरा), पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेश शर्मा (गौतमबुद्ध नगर) और अतुल गर्ग (गाजियाबाद) में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इनके अलावा दानिश अली (अमरोहा) कांग्रेस के टिकट पर, राजकुमार सांगवान (बागपत) राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर और पूर्व सांसद बिजेन्द्र सिंह (अलीगढ़) समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है।

मथुरा में भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने पत्रकारों से कहा ''मोदी जी, योगी जी और अमित शाह जी, इन तीनों ने देश के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है। वह हमारे साथ हैं और हम जीत रहे हैं, कोई समस्या नहीं है।''

हेमा मालिनी ने कहा, "अगर विपक्षी पार्टी के उम्मीदवारों ने मथुरा के लिए थोड़ा भी काम किया होता तो मैं मथुरा से सांसद नहीं होती।"

गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने सुबह वोट डाला। गाजियाबाद के मौजूदा भाजपा सांसद सिंह ने इस बार चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी और उनकी जगह पार्टी ने राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा ‘‘मोदी जी ने 400 पार का लक्ष्य दिया है और मुझे भरोसा है कि यह लक्ष्य पूरा होगा।’’

गाजियाबाद की कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उन्हें गाजियाबाद की जनता का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है और वह भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगी।

अलीगढ़ में मतदान करने के बाद सपा प्रत्याशी बिजेन्‍द्र सिंह ने पत्रकारों से कहा ''देश संविधान से चलता है, भावनाओं से नहीं। आज देश में जो मतदान हो रहा है वह संविधान और सच को बचाने के लिए हो रहा है। इसलिए मुझे भरोसा है कि इस बार भाजपा हारेगी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ जीतेगा।''

अमरोहा में कांग्रेस उम्मीदवार सांसद दानिश अली ने दावा किया कि चुनाव में एकतरफा माहौल है और भाजपा बहुत पीछे रहेगी।

मेरठ में वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं समेत मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभिन्न हिस्सों में कड़ी निगरानी रख रहे हैं। बागपत में वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर अपने परिवार के सदस्यों और सुरक्षा कर्मचारियों की मदद लेते देखा गया और कई अन्य लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद कैमरे के सामने उत्साहपूर्वक पोज देते दिखे।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 6,841 निरीक्षक और उप-निरीक्षक, 39,642 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तथा 28,784 होमगार्ड के अलावा प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 60 कंपनियां और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 239 कंपनियां तैनात की गयी हैं।

(For more news apart from UP Lok Sabha Election 2024 24.31 percent voting till 11 am on eight seats in UP bjp samajwadi party congress, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Uttar Pradesh, Amethi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM