खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 13 राज्यों में मतदान जारी, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़, निर्मला सीतारमण ने डाला वोट
Published : Apr 26, 2024, 11:56 am IST
Updated : Apr 26, 2024, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Election 2024 Phase 2
Lok Sabha Election 2024 Phase 2

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 संसदीय सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

आपका वोट आपकी आवाज-प्रधानमंत्री मोदी
 
प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से कहा कि उनका वोट ही उनकी आवाज है। उन्होंने विशेषकर युवाओं और महिलाओं से मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में आने की अपील की और कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं का अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही ये बात 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मतदाताओं से बाहर निकलने और लोकतंत्र को तानाशाही के चंगुल से बचाने के लिए वोट डालने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के संविधान की यह आवाज़ ‘‘मतदान के लिए बटन दबाने से पहले आपके दिल और दिमाग में गूंजनी चाहिए। ’’

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की घोषणा, श्रुति चौधरी का टिकट कटा, बृजेंद्र को भी झटका

केरल और कर्नाटक में मतदान आरंभ होने के तुरंत बाद ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। केरल में विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें मिली हैं जिससे उन स्थानों पर मतदान प्रक्रिया में विलंब हुआ। केरल में 20 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

 पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी डाला वोट

कर्नाटक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिग्गज सॉफ्टवेयर उद्योगपति एन आर नारायण मूर्ति, उनकी पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और अभिनेता प्रकाश राज ने 14 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान में सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोगों से वोट करने की अपील करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘‘सभी लोग अपने घरों से निकलें और वोट डालें। बेंगलुरु में आज गर्मी हो सकती है लेकिन बाहर निकलना अहम है। थोड़ा वक्त निकालें, कृपया आएं और वोट करें।’’

उत्तरी भारत में राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों, जम्मू कश्मीर में जम्मू निर्वाचन क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे सहित अनेक नेताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए वोट डाला। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी भी अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे।

Supreme Court News: पत्नी के स्त्रीधन पर पति का कोई अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

इसके अलावा पूर्वी भारत में भी कई सीटों पर मतदान हो रहा है। त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा सीट, आउटर मणिपुर संसदीय सीट के अन्य हिस्से, असम में पांच लोकसभा सीटों, उत्तरी पश्चिम बंगाल में तीन सीटों और बिहार में पांच सीटों पर मतदान जारी है।

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीटों पर जबकि महाराष्ट्र में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। 

देश में दूसरे चरण में जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और राजीव चंद्रशेखर समेत भाजपा और विपक्ष के कई नेता चुनावी मैदान में हैं। इन सीटों में से 2019 में भाजपा ने 52 सीट जीती थीं और उसके मौजूदा सहयोगियों ने 12 सीटें जीती थीं।

अब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल घटक दलों ने पिछले आम चुनाव में इनमें से 23 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

देश में 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 102 सीटों पर मतदान हुआ था। पहले चरण में 62.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 2019 में पहले चरण में 91 सीटों पर चुनाव में 69.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

(For more news apart from Lok Sabha Election 2024 Phase 2 voting Former cricketers Rahul Dravid, Nirmala Sitharaman cast their votes, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM