खबरे |

खबरे |

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारी, मौत
Published : Sep 26, 2023, 1:39 pm IST
Updated : Sep 26, 2023, 1:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नोएडा (उप्र) : जिले में थाना दादरी क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मिया खान ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना दादरी क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय राजकुमारी (पत्नी पुष्पेंद्र) अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

खान ने बताया कि राजकुमारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका की बेटी के अनुसार, राजकुमारी का पलवल निवासी उसकी एक रिश्तेदार के साथ कोई विवाद था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM