खबरे |

खबरे |

उप्र: बरेली में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
Published : Jun 27, 2023, 4:42 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Truck hits car in Bareilly, three killed
UP: Truck hits car in Bareilly, three killed

घटना सोमवार रात की है।

बरेली (उत्तर प्रदेश): जिले में फतेहगंज टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे वह खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात की है। उन्होंने बताया कि परमजीत सिंह (45), उनके बेटे सर्वजीत सिंह (14), अंश सिंह (12) और दो अन्य लोग बरेली में एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद पटियाला लौट रहे थे और उन्होंने फास्ट टैग रिचार्ज के लिए कार रोकी थी। इसी दौरान एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में परमजीत और उनके बेटे सर्वजीत तथा अंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उनके शवों को कार से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM