खबरे |

खबरे |

नोएडा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से माली की मौत
Published : Sep 27, 2023, 12:43 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Gardener dies after being hit by unknown vehicle in Noida
Gardener dies after being hit by unknown vehicle in Noida

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा (उप्र) : बीटा-दो थाना क्षेत्र में जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में काम करने वाले एक माली की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मैनपुरी जिले के निवासी धनंजय सिंह ने मंगलवार रात को इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने कहा कि उनकी बुआ का लड़का पंकज जेपी गोल्फ कोर्स में माली की नौकरी करता था। पंकज मूल रूप से मैनपुरी जिले का निवासी था और तुगलपुर गांव में रहता था।

रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को पंकज जेपी ग्रीन गोल्फ कोर्स में साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी पी-3 गोल चक्कर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में पंकज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM