खबरे |

खबरे |

गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में यमुना में डूबने से दो भाइयों की मौत
Published : Sep 29, 2023, 11:17 am IST
Updated : Sep 29, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

डीसीपी ने बताया कि घटना दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र मे घटित हुई है।

नोएडा : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के निठारी गांव में रहने वाले कुछ लोग बृहस्पतिवार की शाम को गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए दिल्ली के मयूर विहार के पास गए थे और वहां पर यमुना नदी में विसर्जन के समय दो भाइयों कीडूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजन उन्हें नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में ले आए, जहां दोनों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले धीरज दिल्ली के मयूर विहार के पास यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि ये लोग यमुना किनारे जाकर मूर्ति विसर्जन करने लगे, तभी ये चारों नहाने के लिए नदी में उतर गए और डूबने लगे।

चंदर ने बताया कि परिजनों ने चारों को बाहर निकाला तथा नोएडा के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर धीरज के पुत्र नीरज (15) एवं कृष्ण ( 5) की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सचिन पुत्र धीरज उम्र 17 वर्ष तथा अभिषेक पुत्र नेतराम का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि घटना दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र मे घटित हुई है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM