खबरे |

खबरे |

नोएडा में शिक्षिका ने स्कूल के मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Published : Sep 30, 2023, 11:38 am IST
Updated : Sep 30, 2023, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक स्कूल की शिक्षिका ने उसके मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के मालिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से बलात्कार कर रहा है। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।  बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि स्कूल मालिक ने उसे 20 फरवरी को विद्यालय परिसर के दफ्तर में बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया।

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि स्कूल मालिक ने पुलिस से शिकायत करने पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने और उसके बेटे व पति की हत्या करने की धमकी दी। उसने दावा किया कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से बलात्कार कर रहा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार रात को बीटा-2 थाना पुलिस में स्कूल के मालिक मोहित नागर के खिलाफ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM