खबरे |

खबरे |

उप्र : सुलतानपुर में सड़क दुर्घटना में स्थानीय भाजपा नेता घायल, पत्नी की मौत
Published : Nov 30, 2022, 11:29 am IST
Updated : Nov 30, 2022, 11:29 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Local BJP leader injured in road accident in Sultanpur, wife killed
UP: Local BJP leader injured in road accident in Sultanpur, wife killed

भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुलतानपुर (उप्र) :  जिले के थाना धनपतगंज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी की मौत हो गई। भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक धनपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलेपुर मौजा सरैया भरथीपुर निवासी भाजपा के धनपतगंज मंडल के अध्यक्ष रामजश यादव (62) और उनकी पत्नी सावित्री (60) मंगलवार शाम को ग्राम मुजेश के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन दंपति को टक्कर मारते हुए निकल गया।

स्थानीय लोगों ने दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता रामजश यादव का अस्पताल में इलाज हो रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि घायल भाजपा नेता के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM