खबरे |

खबरे |

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का हुआ निधन
Published : Nov 26, 2022, 3:37 pm IST
Updated : Nov 26, 2022, 3:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Veteran actor Vikram Gokhale passed away
Veteran actor Vikram Gokhale passed away

गोखले 77 साल के थे और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद इस महीने की शुरुआत में उन्हें यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुणे (महाराष्ट्र) : दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का शनिवार को शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोखले 77 साल के थे और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद इस महीने की शुरुआत में उन्हें यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिनेता के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को शहर के बालगंधर्व सभागार में रखा जाएगा और उनका अंतिम संस्कार शाम को वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा।

रंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय करने वाले गोखले ने अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ (1990), ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999), ‘भूल भुलैया’ (2007), ‘नटसम्राट’ (2015) और ‘मिशन मंगल’ (2019) सहित कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था। हाल में उनकी मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ रिलीज हुई थी।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM