खबरे |

खबरे |

राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
Published : Mar 1, 2023, 1:15 pm IST
Updated : Mar 1, 2023, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Women will be able to travel free of cost in roadways buses on International Women's Day
Rajasthan: Women will be able to travel free of cost in roadways buses on International Women's Day

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रहेगी।

जयपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च, 2023) को राजस्थान में महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। सरकार की ओर से जारी एक बयान से यह जानकारी मिली। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रहेगी।

प्रस्ताव के अनुसार, यह सुविधा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं के बसों में यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपये का वित्तीय भार अनुमानित है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM