खबरे |

खबरे |

प.बंगाल में बारिश का कहर: बिजली गिरने से TMC कार्यकर्ता की मौत, 25 घायल
Published : May 1, 2023, 12:07 pm IST
Updated : May 1, 2023, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
TMC worker died due to lightning
TMC worker died due to lightning

यह घटना टीएमसी की एक रैली के दौरान हुई

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से तृणमूल कांग्रेस के 40 वर्षीय एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी तथा कम से कम 25 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना टीएमसी की एक रैली के दौरान हुई जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने संबोधित किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को आयोजन स्थल के समीप एक पेड़ पर बिजली गिरने के बाद साबिर मलिक को घायल अवस्था में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बारिश आने पर पेड़ के नीचे आश्रय ले लिया था। पेड़ पर बिजली गिरने के बाद मलिक की मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि घायल में से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया।

टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘‘बिजली गिरने की घटना के पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनकी मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्राधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

घटना के वक्त रैली को संबोधित कर रहे टीएमसी के युवा नेता दिबांग्शु भट्टाचार्य घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी स्तब्ध हैं। हमारे नेता अभिषेक बनर्जी ने हमें घायलों तथा मृतकों के परिवार के सदस्यों की मदद करने को कहा है। हम घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेंगे।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM