खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर: सांबा में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
Published : Jun 1, 2023, 10:29 am IST
Updated : Jun 1, 2023, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir: Pakistani intruder killed by BSF in Samba
Jammu and Kashmir: Pakistani intruder killed by BSF in Samba

जम्मू संभाग में पिछले दो दिन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार देर रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई। सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आज तड़के बीएसएफ के जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी।’’

प्रवक्ता ने बताया कि बल ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह सीमा पर बाड की ओर बढ़ता रहा, इसके बाद सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ी जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव अग्रिम इलाके में होने के कारण बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाश अभियान शुरू किया।

जम्मू संभाग में पिछले दो दिन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना है। सेना ने बुधवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम की थी।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को सीमा पर लगी बाड़ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM