खबरे |

खबरे |

Jaisalmer Plane Crash: भारतीय वायुसेना का विमान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त, दहशत में आसपास के लोग
Published : Apr 25, 2024, 12:31 pm IST
Updated : Apr 25, 2024, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Jaisalmer Plane Crash Rajasthan News in hindi Indian Air Force plane crash
Jaisalmer Plane Crash Rajasthan News in hindi Indian Air Force plane crash

जैसलमेर के पिथला गांव से गुजरते वक्त विमान क्रैश हो गया तो जोरदार धमाका हुआ।

Jaisalmer Plane Crash: राजस्थान के जैसलमेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के साथ-साथ वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. हालांकि हादसे में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. आपको बता दें कि वायुसेना का जासूसी विमान आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखने का काम करता है।

धमाके की आवाज से घबराए लोग 

जैसलमेर के पिथला गांव से गुजरते वक्त विमान क्रैश हो गया तो जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण डर गए. हादसे की जानकारी होते ही हर कोई घटना स्थल की ओर भागने लगा। वहां से लोगों ने संबंधित लोगों को भी सूचना दी। प्रशासन के साथ-साथ वायुसेना की टुकड़ी भी मौके पर पहुंची. फिलहाल सेना ने उस इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है जहां यह घटना हुई है.

जासूसी विमान की विशेषताएं क्या हैं?

राहत की बात ये है कि इस विमान हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. दरअसल, वायुसेना के टोही विमान में कोई पायलट मौजूद नहीं होता है. इस विमान को रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित किया जाता है. ऐसे विमान खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए तैनात किए जाते हैं। सेना जासूसी विमानों के जरिए भी सीमावर्ती इलाकों पर निगरानी रखती है.


(For more news apart from Jaisalmer Plane Crash Rajasthan News in hindi Indian Air Force plane crash, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM