खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु: इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू
Published : Mar 2, 2023, 11:06 am IST
Updated : Mar 2, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: Counting of votes for Erode East assembly bypoll begins( सांकेतिक फोटो)
Tamil Nadu: Counting of votes for Erode East assembly bypoll begins( सांकेतिक फोटो)

27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।

इरोड : तमिलनाडु के इरोड पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव में कुल 77 प्रत्याशी मौदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार ई वी के एस एलनगोवन और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रत्याशी के एस थेन्नासारू के बीच माना जा रहा है। एलनगोवन को उपचुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का समर्थन हासिल है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में नाम तमिलर काची की एन मेनका और द्रमुक के एस आनंद शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इरोड पूर्व से कांग्रेस विधायक ई थिरुमगन इवेरा का चार जनवरी को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। 27 फरवरी को हुए उपचुनाव में करीब 75 फीसदी वोट पड़े थे।

Location: India, Tamil Nadu, Erode

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM