खबरे |

खबरे |

Madhya Pradesh News: छिंदवाड़ा में व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या करने के बाद की खुदकुशी
Published : May 29, 2024, 12:50 pm IST
Updated : May 29, 2024, 12:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Madhya Pradesh News Man commits suicide after killing eight of his family in Chhindwara
Madhya Pradesh News Man commits suicide after killing eight of his family in Chhindwara

घटना तामिया तहसील के माहुलझिरी थाने के बोदल कछार गांव की है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की, फिर अपनी मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजे-भतीजियों की हत्या कर दी. अपने चाचा के घर जाकर उसने 10 साल के बच्चे पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

घटना तामिया तहसील के माहुलझिरी थाने के बोदल कछार गांव की है. मंगलवार-बुधवार की रात 2.30 बजे आरोपी दिनेश उर्फ ​​भूरा ने अपनी पत्नी (23), मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजे (5) दो भतीजियों ( साढ़े चार साल)  को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Hardik Pandya & Natasa Stankovic News: तलाक की खबरों के बीच हार्दिक और नताशा की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई खलबली

एसपी मनीष खत्री के मुताबिक आरोपी की शादी 21 मई को हुई थी. बताया जा रहा है कि दिनेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पिछले दिनों उनका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में भी इलाज हो चुका है। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह 3 बजे मिली.

आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर में लाशें पड़ी थीं, कुछ ही दूरी पर आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला. अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंच गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(For more news apart from Madhya Pradesh News Man commits suicide after killing eight of his family in Chhindwara, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM