खबरे |

खबरे |

असम में फायरिंग रेंज में विस्फोट, सेना के जवान की मौत
Published : May 2, 2023, 6:08 pm IST
Updated : May 2, 2023, 6:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Army jawan killed in explosion at firing range in Assam
Army jawan killed in explosion at firing range in Assam

घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

गुवाहाटी:  असम के तामुलपुर में दर्रांग फील्ड फायरिंग रेंज में हुए एक विस्फोट में सेना के एक जवान की मौत हो गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि क्राफ्ट्समैन संदीप कुमार सोमवार को ड्यूटी के दौरान रेंज में हुए विस्फोट में घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘कुमार विस्फोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें रेजीमेंट के एक चिकित्सा अधिकारी ने घटनास्थल पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी। उन्हें हवाई मार्ग से गुवाहाटी में सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसी दिन बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से थे और उनके परिवार में पत्नी तथा एक साल का बेटा है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय सेना घटना में जान गंवाने वाले जवान के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवदेनाएं व्यक्त करती है और इस कठिन घड़ी में उनके साथ है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM