खबरे |

खबरे |

Mumbai Ghatkopar Hoarding Collapse News: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 की मौत, 74 घायल
Published : May 14, 2024, 4:05 pm IST
Updated : May 15, 2024, 10:04 am IST
SHARE ARTICLE
14 killed, 74 injured after hoarding collapses in Mumbai news In hindi
14 killed, 74 injured after hoarding collapses in Mumbai news In hindi

14 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। बाकी 31 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

Mumbai Ghatkopar Hoarding Collapse News In Hindi: मुंबई में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे आए भयंकर तूफान ने कई लोगों की जान ले ली। बता दें कि इस दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग गिर गया। इस बीच कुछ कारें, दोपहिया वाहन और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गये। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। शुरुआत में होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर थी। धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा था। इसके बाद एनडीआरएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया। शाम को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी हादसे का जायजा लेने पहुंचे।

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट निखिल मुधोलकर ने कहा- सोमवार शाम से ही बचाव कार्य जारी है। हमने 88 लोगों को निकाला है, जिनमें से 14 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। बाकी 31 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। कुछ लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इसके साथ ही मौसम में बदलाव का असर मुंबई एयरपोर्ट के परिचालन पर भी पड़ा। 15 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ को पुनर्निर्धारित किया गया। मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। हालांकि, दो घंटे बाद सेवाएं बहाल कर दी गईं। 

घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी, दादर, माहिम, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके अलावा मुंबई के उपनगरीय इलाके ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर में भी धूल भरी आंधी चली। यहां 20 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

(For more news apart from 14 killed, 74 injured after hoarding collapses in Mumbai news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM