खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली घायल
Published : Jun 3, 2023, 1:50 pm IST
Updated : Jun 3, 2023, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के सहयोगी अपने घायल साथियों को जंगल में ले जाने में कामयाब रहे।

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम चार नक्सलियों के घायल होने की खबर है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के सहयोगी अपने घायल साथियों को जंगल में ले जाने में कामयाब रहे।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस दल को सुकमा के भेजी और एर्राबोर थाना क्षेत्र के मरईगुड़ा और रेगड़गट्टा क्षेत्र में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सल कमांडर मंगडू, वेट्टी भीमा और अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह जब सुरक्षाबल के जवान रेगड़गट्टा गांव के करीब पहुंचे, तब नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से पीछे हटने लगे।

अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में लगभग चार नक्सलियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उनके साथी घसीटकर ज‍ंगल की तरफ ले जाने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है। सुरक्षाबलों के वापस लौटने पर घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM