खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश की सीमा के पास 8.5 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Published : Sep 4, 2023, 12:43 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

इस मामले में घर के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कल्याणी (पश्चिम बंगाल): भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक घर से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 8.5 करोड़ रुपये की कीमत के सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं जिनका वजन 14.296 किलोग्राम है। बीएसएफ ने बताया कि इस मामले में घर के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ और डीआरआई के अधिकारियों ने शनिवार रात एक अभियान चलाया जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट विजयपुर गांव में एक घर से 106 सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

बीएसएफ के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें शनिवार सुबह दो बांग्लादेशियों से सोने के बिस्कुट मिले थे, जिन्हें उसी जिले के दूसरे सीमावर्ती गांव में गेडे नामक व्यक्ति को सौंपना था। हालांकि, सीमा पर जवानों की कड़ी निगरानी के कारण उनका तस्करी का प्रयास विफल हो गया और उन्हें मजबूरी में सोने को घर में रखना पड़ा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM