खबरे |

खबरे |

अचानक क्या हुआ कि इंडिया को केवल भारत कहने की जरूरत पड़ गई : C M ममता बनर्जी
Published : Sep 5, 2023, 5:12 pm IST
Updated : Sep 5, 2023, 5:12 pm IST
SHARE ARTICLE
What happened suddenly that India needed to be called only India: CM Mamata Banerjee
What happened suddenly that India needed to be called only India: CM Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री ने यहां एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने सुना है कि भारत का नाम बदला जा रहा है। ...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि इंडिया ही भारत है तो अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश को केवल भारत ही कहना चाहिए। ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ (भारत के राष्ट्रपति) के नाम से जी20 के रात्रि भोज के निमंत्रण पत्र को लेकर उठे विवाद के संदर्भ में उन्होंने कहा कि दुनिया देश को इंडिया के नाम से जानती है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने सुना है कि भारत का नाम बदला जा रहा है। माननीय राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए जी20 के निमंत्रण पत्र पर भारत लिखा हुआ है। हम देश को भारत कहते हैं, इसमें नया क्या है? अंग्रेजी में हम इंडिया कहते हैं...कुछ भी नया नहीं है। दुनिया हमें इंडिया के नाम से जानती है। अचानक क्या हो गया कि देश के नाम को बदलने की जरूरत पड़ गई?’’  उन्होंने कहा, ‘‘देश में इतिहास को फिर से लिखा जा रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को रोक रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के कृत्य राज्य प्रशासन को पंगु बनाने का प्रयास हैं। वह वित्त विधेयकों को नहीं रोक सकते। अगर जरूरत पड़ी तो मैं राज भवन के बाहर धरने पर बैठूंगी।’’.

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल पश्चिम बंगाल में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर राज्यपाल विश्वविद्यालयों के कामकाज में हस्तक्षेप करना जारी रखते हैं तो हम निधि जारी करना रोक देंगे।’’

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM