खबरे |

खबरे |

आंध्र प्रदेश : हेड कांस्टेबल ने पत्नी और दो बेटियों को गोली मारने के बाद की आत्महत्या
Published : Oct 5, 2023, 2:02 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिसकर्मी के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है.

कडप्पा (आंध्र प्रदेश) : आंध्र प्रदेश पुलिस में तैनात 55 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मामला बृहस्पतिवार सुबह सामने आया और पुलिस ने 1993 बैच के पुलिसकर्मी के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि निजी कारणों के चलते पुलिसकर्मी ने घटना को अंजाम दिया।

कडप्पा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद शरीफ ने 'पीटीईआई-भाषा' को बताया, ''मृतक पुलिसकर्मी का नाम वेंकटेश वरलु है और वह कडप्पा 2 टाउन थाने में शिकायत दर्ज करने का काम करते थे। उन्होंने बीती रात (बुधवार) 11 बजे तक काम किया और थाने से एक पिस्तौल व कुछ कारतूस अपने साथ घर ले गए।''

अधिकारी के मुताबिक, वेंकटेश वरलु की बड़ी बेटी की उम्र करीब 20 वर्ष थी और वह स्नातक के प्रथम वर्ष की छात्रा थी जबकि उनकी छोटी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की पत्नी की उम्र करीब 45 वर्ष थी। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि पुलिसकर्मी को शेयर बाजार में नुकसान हुआ था और वह कुछ पारिवारिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और जांच शुरू की जा चुकी है। वहीं कडप्पा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने वेंकटेश वरलु के घर का निरीक्षण किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM