खबरे |

खबरे |

ओडिशा : टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, तीन चालकों की मौत
Published : Apr 6, 2023, 5:54 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Odisha: Truck catches fire after collision, three drivers killed
Odisha: Truck catches fire after collision, three drivers killed

बाद में दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। उन्होंने कहा कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

झारसुगुड़ा (ओडिशा) :  ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में बृहस्पतिवार तड़के तीन ट्रक की टक्कर होने पर उनमें आग लगने से उनके चालकों की झुलस कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-49 पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस थाने के पास हुई। पुलिस ने कहा कि टक्कर के बाद तीनों ट्रक के चालक अपने वाहनों से बाहर नहीं निकल सके, जिससे वे जिंदा जल गए।

बाद में दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। उन्होंने कहा कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य सड़क दुर्घटना में बुधवार रात कटक के बिदानसी चौराहे के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM