खबरे |

खबरे |

पालघर में निर्माणाधीन कारखाने में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत, दो अन्य घायल
Published : Feb 7, 2023, 11:01 am IST
Updated : Feb 7, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Two laborers killed, two others injured in an accident in a factory. (प्रतिकात्मक फोटो)
Two laborers killed, two others injured in an accident in a factory. (प्रतिकात्मक फोटो)

पालघर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि धातु का एक भारी ढांचा ‘क्रेन’ की मदद से लगाया जा रहा था, तभी वह मजदूरों पर गिर गया।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक निर्माणाधीन कारखाने में लोहे का एक ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना पालघर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

पालघर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि धातु का एक भारी ढांचा ‘क्रेन’ की मदद से लगाया जा रहा था, तभी वह मजदूरों पर गिर गया। दो मजदूरों रामदीन निषाद (41) और राहुल निषाद (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभी दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM