खबरे |

खबरे |

कपूत का वार : पालघर में युवक ने की मां हत्या , गिरफ्तार
Published : Dec 7, 2022, 11:26 am IST
Updated : Dec 7, 2022, 11:26 am IST
SHARE ARTICLE
Kaput Ka Vaar: Youth kills mother in Palghar, arrested
Kaput Ka Vaar: Youth kills mother in Palghar, arrested

यह घटना विक्रमगढ़ इलाके में मंगलवार शाम को हुई और 30 वर्षीय आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में विवाद के बाद एक युवक ने कथित और पर अपनी 50 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना विक्रमगढ़ इलाके में मंगलवार शाम को हुई और 30 वर्षीय आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आपोपी का अपने पिता से सरकारी योजना के तहत मकान बनवाने को लेकर विवाद हो गया था।

पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने कहा कि इसी विवाद को लेकर मंगलवार को आरोपी ने अपने पिता की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि जब आरोपी की मां ने अपने पति को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया, तो बेटे ने छत की टाइल से उस पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नवादकर के मुताबिक, पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया, जो मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

अधिकारी ने कहा कि मृतक महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM