खबरे |

खबरे |

मणिपुर में हिंसा की घटनाओं में दो लोगों की मौत
Published : Sep 8, 2023, 6:42 pm IST
Updated : Sep 8, 2023, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

स्थिति संभालने के लिए असम राइफल्स द्वारा आंसू के गोले छोड़े जाने के बाद 45 से अधिक लोग घायल हो गए।

इंफाल: मणिपुर में तेंगनोउपल जिले के पल्लेल इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों में चार आम नागरिकों को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पल्लेल में सुबह लगभग छह बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि काकचिंग जीवन अस्पताल में उसे मृत स्थिति में लाया गया जबकि गोली लगने से घायल हुए अन्य लोगों को इंफाल ले जाया गया। यहां क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि यहां भर्ती गंभीर रूप से घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है।.

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की खबर फैलने पर थाउबाल और काकचिंग जिलों के विभिन्न हिस्सों से कई लोग पल्लेल की ओर बढ़े लेकिन असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें रोक दिया, जिससे उनके बीच संघर्ष की स्थिति टल गई। उन्होंने बताया कि अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति संभालने के लिए असम राइफल्स द्वारा आंसू के गोले छोड़े जाने के बाद 45 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि त्वरित कार्यबल के कर्मियों की एक टुकड़ी भीड़ पर काबू पाने के लिए इंफाल से पल्लेल जा रही थी जिसे थाउबॉल में स्थानीय लोगों ने रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी तो अस्थायी रूप से रूक गई है लेकिन स्थिति तनावपूर्ण है।. बिष्णुपुर जिले के फौगाक्चाओ इखाई इलाके में बुधवार को बड़ी संख्या में में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे और उन्होंने तोरबुंग में अपने घरों तक पहुंचने के लिए सुरक्षाकर्मियों की नाकेबंदी को तोड़ने का प्रयास किया था। 

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM