खबरे |

खबरे |

Maharashtra Budget : फडणवीस ने शिंदे सरकार का पहला बजट किया पेश
Published : Mar 9, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra Budget: Fadnavis presented the first budget of the Shinde government
Maharashtra Budget: Fadnavis presented the first budget of the Shinde government

शिंदे नीत सरकार का गठन जून 2022 में हुआ था।

मुंबई :  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट बृहस्पतिवार को पेश किया। फडणवीस ने कहा कि बजट में किसानों के लिए प्रावधान को बढ़ाकर 6,900 करोड़ रुपये किया गया है बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है। इसके अलावा 3 साल में 25 लाख हेक्टेयर को जैविक खेती के दायरे में लाने की बात कही गई है। बजट में किसानों के विकास के लिए 1000 जैव इनपुट स्रोत केंद्र स्थापित करने की बात कही गई है।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य बीमा योजना ‘महात्मा फुले जन आरोग्य योजना’ के दायरे को बढ़ाया गया है। इसे 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव है।

बते दें कि महिलाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। बजट में महिलाओं को प्राथमिकता की शीर्ष पर रखा गया है। महाराष्ट्र बजट 2023 में ST यात्रा में महिलाओं के लिए टिकट की कीमत में कुल 50 फीसदी की छूट का ऐलान किया गया है। इसके अलावा बजट में महिलाओं के लिए बसों में 50% की छूट, स्टांप शुल्क में दी जाएगी 1% की छूट दी गई है।

शिंदे नीत सरकार का गठन जून 2022 में हुआ था। विधान परिषद में बजट प्रस्ताव राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने पढ़ा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM